मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुरुवार को सुबह 9 बजे बस स्टैंड रोड के जेएमएम ऑफिस से काफी संख्या में जेएमएम नेता व कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना हुए। जिला अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में यहां से तमाम लोग रांची के लिए निकले।बताया गया कि हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार की शाम चार बजे से है। रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल समेत विपक्ष के कई दिग्गज शामिल होंगे।












