झारखंड के मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर दिखने लगा है और यहाँ पांच, छह और सात दिसंबर को तूफान आने की आशंका भी जताई जा रही है। इसके मद्देनजर सभी पदाधिकारियों को अलर्ट मोड़ पर रहने निर्देश दे दिया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पांच दिसंबर को राज्य के दक्षिणी भाग यानी कोल्हान और मध्य भाग यानी राजधानी व आसपास के इलाके में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान किया था और पूर्वानुमान के मुताबिक मौसम का मिजाज भी बदला हुआ है। झारखण्ड में कई जगहों पर सुबह से हल्की बारिश हो रही है बारिश के कारण ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। बता दें कि तमिलनाडु तट से टकराने के बाद मिचौंग आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसकी गति 90 से 100 किमी प्रति घंटे हो सकती है जिसके बाद झारखंड में भी चक्रवात मिचौंग का प्रबल असर दिख सकता है।