आज दिनांक 13 अगस्त 2022 को आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में पतंजलि योगपीठ गिरिडीह इकाई द्वारा सुबह 10 बजे झंडा मैदान से तिरंगा यात्रा निकालकर अमृत महोत्सव बड़ी ही धूमधाम से युवा भारत के नेतृत्व में मनाया गया। और हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय वंदे मातरम हर घर झंडा लहराएंगे राष्ट्रीय गीत आदि का नारा लगाते हुए झंडा मैदान से निकलकर टावर चौक मकतपुर चौक कालीबाड़ी चौक मुस्लिम बाजार होते हुए बड़ा चौक पहुंच कर कार्यक्रम की समाप्ति हुई। ये पल हमारे देश और प्रत्येक नागरिक के लिए गौरव की बात है कि आज हमें आजादी मिले 75 वर्ष पूर्ण हो गया है. ये क्षण स्वर्णिम अक्षरों से अंकित होगा।
पतंजलि परिवार गिरिडीह की ओर से भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी नवीन कांत सिंह ,युवा प्रभारी रणधीर कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी पुष्पा शक्ति ,कार्यकारिणी सदस्य ब्रजकिशोर गुप्ता, आनंद चौरसिया, सक्रिय कार्यकर्ता सपना राय, योग शिक्षिका रेखा सिन्हा, रितिक गुप्ता,सोनी साहा,
सीमा लाल, सुपर्णा मुखर्जी ,रूबी अग्रवाल, गीता देवी ,उमाकांत बाजपेई, प्रमोद अग्रवाल, सुरेश कुमार शक्ति,ललिता बर्णवाल, आशा सिन्हा
आशा चौरसिया राधिका सिन्हा सारिका कुमारी उषा बरनवाल सुधा अग्रवाल संगीता देवी समता देवी,जया सिन्हा,ममता कंधवे,परमिला सिन्हा,अजय पाठक,रेखा कंधवे,उत्कर्ष गुप्ता,
,रेखा तर्वे, मितनारायन राणा,पूनम देवी,अधीर कुमार,आशुतोष गुप्ता,रिशु कुमार आदि बड़ी संख्या में पतंजलि परिवार के लोग मौजूद थे।