डीसी ऑफिस सभागार में मंगलवार को जिला स्तरीय कार्यशाला सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ऊपस्थित हुवे।वहीं कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, डीपीएम, हैल्थ विभाग, डीपीएम, एसबीएम, जिला मत्स्य पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल -1&2 के कर्मी समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहें। उक्त समारोह में सभी अतिथियों का स्वागत पौधा देकर किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा यह कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान में आयोजित किया गया है। जहां महिलाओं के द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत वर्ष 1908 को संयुक्त राज्य अमेरिका में एक आंदोलन से हुआ था। यह वक्त था जब महिलाओं ने अपने अधिकार के लिए एक महत्वपूर्ण आंदोलन को अंजाम दिया था। परंतु समय के साथ धीरे-धीरे सब कुछ बदला और आज की महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। तथा खुद को स्थापित कर रही हैं।इस सम्मान समारोह में समाज कल्याण विभाग के अधिकारी/कर्मी, सहिया, सेविका, सहायिका, पोषण सखी, सम्बंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी, पुलिस कर्मी व अन्य नारी शक्ति उपस्थित थी।










