हुट्टी बाजार स्थित हीरो शोरूम में रविवार को ब्लड डोनेशन का कैंप लगाया गया। जिसमें दर्जनों महिलाओं एवं पुरुषों ने अपना ब्लड डोनेट किया।बताया गया कि इस शोरूम में साल में तीन बार ब्लड डोनेशन कैंप लगता है और अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की महिलाएं भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है।बताया गया कि मुस्लिम यूथ फेडरेशन के संयुक्त तत्वाधान में यह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें मारवाड़ी महिला समिति की महिलाओं ने रक्तदान किया।इस केम्प की अध्यक्षता मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्षता तूलिका सराओगी और मुस्लिम फेडरेशन के आमीन अकेला कर रहे थे।वहीं केम्प की सफलता में संगीता बगड़िया, रानी केडिया, हीरो शोरूम के मालिक अंकित जैन,मुस्लिम यूथ फेडरेशन के इसराइल, संदीप गुप्ता, सद्दाम, गुलाम, चांद रशीद, फारुख,शाहनवाज आदि लोगों का भरपूर योगदान रहा।इस केम्प में करीब 35 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।










