तीसरी थाना क्षेत्र के रहने वाला संजय मुर्मू गुरुवार को सड़क हादसे में घायल हो गया। इसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां इसका इलाज चल रहा है। बताया गया कि संजय मुर्मू मोटरसाइकिल से अपने गांव से तारापुर गया हुआ था। वापस लौटने के क्रम में अज्ञात वाहन ने इसके मोटरसाइकिल में ठोकर मार दी। जिससे यह गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। बाद में स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा जहां इसका इलाज चल रहा है।