किसान मंच के कार्यसमिति सदस्यों की एक बैठक किसान मंच के संरक्षक अजित कुमार सिन्हा के नेतृत्व में गुरुवार को झंडा मैदान गिरिडीह में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 5 दिसम्बर 2021 से किसान मंच के सदस्य एवं किसान, झारखंड मुक्ति मोर्चा के गिरिडीह जिला कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेंगे।बताया गया कि लगातार धरना प्रदर्शन करने के बावजूद भी अपर समाहर्ता गिरिडीह द्वारा रजिस्टर टू का नकल नहीं दिलवाए जाने के विरोध में यह धरना शुरू हो रहा है।बताया गया कि धरना अनवरत दिन – रात जारी रहेगा। धरना की सूचना झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व विधायक ज्योतींद्र प्रसाद को दे दिया गया है। बैठक में किसान मंच के जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, संरक्षक अजित कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष ज्योति सोरेन, सचिव देवचन्द्र यादव, कार्यकारी अध्यक्ष जागेश्वर ठाकुर, गिरिडीह प्रखंड अध्यक्ष हदीश अंसारी अंसारी, संरक्षक असलम अंसारी, महासचिव बंकिम रजक, एवं देवरी प्रखंड अध्यक्ष अन्ना मुर्मू उपस्थित रहे।