गिरिडीह में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर पुनीत कुमार गौतम को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। बुधवार को हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी दारोगा के खिलाफ जीवलाल मंडल ने रिश्वत मांगने की शिकायत ACB से की थी। शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने पहले मामले का सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही दारोगा कथित रूप से 30 हजार रुपये रिश्वत लेते पहुंचा, ACB की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में भी खलबली मची हुई है।






