गिरिडीह: जमुआ थाना क्षेत्र के उखरसाल गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के ही चेतनारायण दास (उम्र लगभग 30 वर्ष) का श,व देर बुधवार रात एक कुएं से बरामद हुआ। मृतक के पिता वासुदेव दास ने बताया कि उनका बेटा राजमिस्त्री का काम करता था और बुधवार शाम को घर लौटने के लिए निकला था। लेकिन रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई।
साथ में काम करने वाले लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि चेतनारायण ने घर जाने की बात कहकर काम से निकला था। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला। देर रात ग्रामीणों ने बगल के कुएं में देखा तो श,व तैरता हुआ मिला। घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा दर्ज कर श,व को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया। गुरुवार दोपहर 12 बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं कि यह हादसा है या फिर किसी साजिश का परिणाम। घटना से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है।