केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हेलीकॉप्टर से शुक्रवार को जमुआ के झारखंड धाम पहुंचे यहां भारी सुरक्षा बंदोबस्ती के बीच उनका हेलीकॉप्टर लैंड किया। जिसके बाद कई वरिष्ठ नेताओं ने उनकी अगवानी की। इस दौरान अमित शाह ने भी हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया।
बाद में वे सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।बताया गया कि यहीं से परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरुआत की जाएगी। कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ,पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
